बताते चलें कि गत 14 अगस्त की सुबह कोन थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गिधिया में 65 वर्षीय जहुरन खातून पत्नी स्व0 सदीक निवासी गिधिया का खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया था। जिसके सम्बन्ध में मृतका की बड़ी बहू रोजा खातुन पत्नी वाहिद अली निवासी के लिखित तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध थाना स्थानीय पर धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था। मामले की पड़ताल के दौरान मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के चार पुत्र हैं जो अलग अलग रहकर अपना अपना जीविकोपार्जन करते हैं मृतका की तीसरी व चौथी बहू शायरा खातून और शबीना खातून जिनके पति बाहर रहते थे, जिनकी गैर मौजूदगी बहुओं के घर अन्य मर्दों का आना जाना रहता था जिसके कारण मृतका जो उनके घर के बगल में बने मकान में रहती थी, आपत्ति करती रहती थी तथा अपने पुत्रों से इस सम्बन्ध में शिकायत भी किया गया था। जिस बात से नाराज होकर दोनों बहुओं शायरा खातून व शबीना खातून ने अपनी सास जहुरन को लाठी डण्डा से मारकर हत्या करके शव को खेत में फेंक दिया गया था। आज दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आला कत्ल बरामद किया गया।