Sonbhadra News : आतंक का पर्याय बना बंदर कड़ी मशक्कत के बाद धराया
दो तीन दिन से लगातार बंदर पकड़ने के लिए नगर पंचायत कर्मियों ने खूब मेहनत किया लेकिन बंदर नहीं पकड़ में आया । आज सायं प्रीतमनगर में एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए बंदर को बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया

बंदर पकड़ते स्थानीय नागरिक
sonbhadra
10:24 PM, December 10, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
■ दर्जनों लोगों को अब तक बना चुका था शिकार
चोपन (सोनभद्र) । नगर में एक सप्ताह से उपर एक बंदर ने लोगों को परेशान कर के रखे हुआ था । लगभग दो दर्जन से उपर लोगों को अभी तक अपना शिकार बना चुका था । आलम यह था कि दुकानदार, राहगीर, वाहन चालक सहित स्कूली बच्चे इसके आतंक से भयभीत हो गये थे । जिसके बाद संबंधित विभाग से अपील किया गया कि तत्काल इस बंदर को पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाय । जिसके बाद दो तीन दिन से लगातार बंदर पकड़ने के लिए नगर पंचायत कर्मियों ने खूब मेहनत किया लेकिन बंदर नहीं पकड़ में आया । मंगलवार की सायं प्रीतमनगर में एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए बंदर को बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया । जिसके बाद सूचना मिलते ही नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंच कर उत्तपाती बंदर को जंगल में छोड़ने के लिए ले गये । जैसे ही बंदर पकड़े जाने की सूचना मिली तो नगरवासियों ने काफी राहत की सांस ली । लेकिन नगर में इस बात की भी चर्चा शुरू हो गई है कि नगर के बीच वन विभाग का ऑफिस हैं लेकिन कभी वन विभाग स्वतः सज्ञान नहीं लिया ।




