Sonbhadra News : मोदी सरकार ने दिया राष्ट्रनायकों को दिया सम्मान - योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर सोनभद्र पहुंचे। यहां भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित 'जनजातीय गौरव दिवस समारोह' में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया.....

भगवान बिरसा मुंडा पर लिखित पुस्तक की दूसरी कड़ी की पुस्तक का विमोचन करते सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य....
sonbhadra
5:18 PM, November 15, 2025
आनन्द कुमार चौबे/घनश्याम पाण्डेय (संवाददाता)
सोनभद्र । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर सोनभद्र पहुंचे। यहां भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित 'जनजातीय गौरव दिवस समारोह' में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया। सीएम ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान सीएम योगी ने सोनभद्र के विकास के लिए 548 करोड़ रुपए की कुल 432 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों और परिजनों को सम्मान पत्र और विभिन्न जनजातियों के उत्थान के लिए काम करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र बांटे। वहीं सीएम ने सोनभद्र पर्यटन पर आधारित शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया। इसके बाद सोनभद्र के पर्यटन पर आधारित पुस्तक और मिर्जापुर की मां विन्ध्यवासिनी देवी यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डॉ0 शोभा गौड़ द्वारा भगवान बिरसा मुंडा पर लिखित पुस्तक की दूसरी कड़ी का भी विमोचन किया।
बिहार में बजा मोदी जी का डंका -
अपने उद्बोधन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "आज हम यहां भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को हर्षोल्लास से मना रहे हैं, वहीं ठीक एक दिन पहले कल बिहार में भाजपा के साथ एनडीए ने जिस तरीके से जीत दर्ज की, उससे साबित हो गया कि बिहार में भी मोदी जी का डंका है। बिहार की जनता ने भी माना कि मोदी सरकार ही सुरक्षा और विकास की गारंटी हैं। बिहार में भाजपा की इस अप्रत्याशित जीत के लिए मैं बिहार के जनादेश के प्रति आभार व्यक्त करता हुँ।"
मोदी सरकार में मिला राष्ट्रनायकों को सम्मान -
सीएम ने कहा कि "1875 में जन्मे भगवान बिरसा मुंडा ने महज 25 वर्ष की उम्र में ऐसा पराक्रम दिखाया था कि ब्रिटिश सरकार ने उन्हें रांची जेल में डाल दिया। क्योंकि इतनी यातनाएं दीं कि उनकी मौत हो गई। पर उनका संघर्ष काम आया और ब्रिटिश सरकार को जनजातीयों को उनका हक देना पड़ा लेकिन आजादी के बाद पूर्व की सरकारों ने जनजातीयों को केवल दबाने का काम किया, उनका शोषण किया। मोदी सरकार ने राष्ट्र नायकों को सम्मान देने का काम किया। वर्ष 2021 से बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।"
भाजपा सरकार ने वन क़ानून में संशोधन कर दिलाया मूलनिवासी जनजातीयों को वन पट्टा -




