Sonbhadra News : जुगैल में जल्द घनघनाएगा मोबाइल नेटवर्क, केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन
उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड ने रेल व दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पत्रक सौंपा ।

sonbhadra
9:56 PM, January 31, 2025
घनश्याम पांडेय/रविन्द्र पाठक (संवाददाता)
उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड ने रेल व दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पत्रक सौंपा ।
समाज कल्याण मंत्री ने पत्रक के माध्यम से बताया कि सोनभद्र में कई इलाके ऐसे हैं जहाँ आजादी जे बाद से आज तक नेटवर्क नहीं पहुंचा । जिससे आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी सरकार की योजनाओं से वंचित हो जा रहे हैं । समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड़ ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को बताया कि आदिवासी क्षेत्र ग्राम जुगैल व खरहरा, कुलडोमरी में मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण प्रशासन को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।
मंत्री संजीव गोंड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि एक वर्ष पहले मोबाइल नेटवर्क का टावर लगाया गया। परंतु आज तक उस टावर को चालू नहीं किया गया। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वासन देते हुए कहे कि एक महीने के अंदर आदिवासी क्षेत्र में नेटवर्क चालू हो जाएगा । इस मौके पर ग्राम प्रधान जुगैल प्रतिनिधि समाज सेवी दिनेश यादव, बीजेपी नेता मोहन कुशवाहा भी मौजूद रहे ।




