चुर्क। पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में विंध्याचल मंडल मिर्जापुर के पी.एम.श्री रानी कर्णावती कंपोजिट विद्यालय मिर्जापुर में आज दिनांक 24 अगस्त, 2025 को मिर्जापुर के सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा व मंझवा की विधायक सूचिस्मिता मौर्या संयुक्त रूप से विंध्याचल मंडल के तीनों जिलों सोनभद्र मिर्जापुर व भदोही के राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कृत अध्यापकों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया। पुरस्कृत होने वाले शिक्षकों में सोनभद्र के रमाकांत कुशवाहा, उमाशंकर सिंह, लालचंद गुप्ता, राजकुमार सिंह, मनीष पटेल, अंजू गुप्ता व सुमन सिंह आदि थे।