Sonbhadra News : 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत निगाई में विधायक ने किया पौधरोपण
रविवार को सदर विधायक भूपेश चौबे व खण्ड विकास अधिकारी डा जीतेन्द्र नाथ दुबे समेत तमाम विभाग ने अपने अपने कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर वृहद रुप से पौधरोपण किया गया।

sonbhadra
8:03 PM, July 12, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० विकास खण्ड के सभी गांवों में हुआ पौधरोपण - बीडीओ
कोन (सोनभद्र) । मुख्यमंत्री के आह्वाहन पर रविवार को पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया, जिसके क्रम में रविवार को सदर विधायक भूपेश चौबे व खण्ड विकास अधिकारी डा जीतेन्द्र नाथ दुबे समेत तमाम विभाग ने अपने अपने कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर वृहद रुप से पौधरोपण किया गया। निगाई में पौधरोपण करते हुए सदर विधायक ने कहा कि सभी व्यक्ति एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसकी पालन पोषण करें ताकि पर्यावरण संतुलन के साथ साथ प्रयाप्त आक्सीजन मिलता रहें। जानकारी के अनुसार सभी ग्राम पंचायतों में रविवार को अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया, वहीं तमाम ग्रामीणों का मानना है कि हर वर्ष पेड़ तो लगाये जातें हैं परन्तु ज्यादातर पौधे देखरेख के अभाव में सुख जाता है, पेड़ लगाने के साथ देखरेख की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। पौधरोपण के समय मुख्य रूप से, सदर विधायक भूपेश चौबे मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, बीडीओ डा जीतेन्द्र नाथ दुबे, ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा,रेंजर सत्येन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।




