Sonbhadra News : विधायक खेल महाकुंभ का हुआ शुभारंभ
चोपन विकासखंड के अंतर्गत राजा बलदेवदास बिडला इंटर कॉलेज के प्रांगण में विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया ।

विधायक खेल महाकुंभ का हुआ शुभारंभ करते खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव
sonbhadra
7:55 PM, January 2, 2025
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । चोपन विकासखंड के अंतर्गत राजा बलदेवदास बिडला इंटर कॉलेज के प्रांगण में विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सरस्वती माता और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर खेल प्रारंभ कराया । तथा जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा उनको सम्मानित किया गया और अंग वस्त्र प्रदान किया गया । फिर शुरुआत में वरिष्ठ जनों द्वारा रासा कसी का खेल शुरू हुआ जिसमें पटवध की टीम विजय घोषित हुई । इस मौके पर जिले के भाजपा नेता व गणमान्य लोग उपस्थित हुए जिसमें प्रमुख रूप से रमेश मिश्रा, विहिप के जिलाअध्यक्ष विद्या शंकर पाण्डेय दीपक दुबे, मीनू चौबे, चोपन मंडल का अध्यक्ष सुनील सिंह जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता भाजपा नेता नरेंद्र कुशवाहा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।




