Sonbhadra News : नगर की बेटी का पीसीएस चयन पर विधायक ने किया सम्मानित
नगर की होनहार बेटी ने अपने परिवार का ही नहीं समाज, क्षेत्र प्रदेश एवं देश का मान बढ़ाया है । बेटी की इस उपलब्धि पर हमें गर्व है ।

sonbhadra
2:29 PM, April 1, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । नगर की होनहार बेटी ने अपने परिवार का ही नहीं समाज, क्षेत्र प्रदेश एवं देश का मान बढ़ाया है । बेटी की इस उपलब्धि पर हमें गर्व है । उपरोक्त बात बातें पूर्व विधायक तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा ने बुधवार को नगर की बेटी खुशबू सोनी पुत्री स्वर्गीय राजकुमार सोनी के यू पी पीसीएस में शानदार 26वां स्थान पाने पर उनके घर पर जाकर बधाई देते हुए कहा कि बिटिया की लगन परिश्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है । यह मिथक भी टूटा है कि बहुत बड़े शहर एवं स्कूल से ही पढ़ कर सफलता प्राप्त की जा सकती है । उन्होंने चयनित बेटी से राष्ट्र के विकास में अपने दायित्व को निष्ठा से पालन करने का सुझाव भी दिया ताकि आगे की पीढ़ी इनका अनुसरण करें बता दें कि नगर के बर्तन व्यवसाई राजकुमार सोनी का निधन 2022 में हार्ट अटैक से हो गया था परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा था बावजूद इसके उनकी बेटी ने अध्ययन जारी रखा भाइयों को भी प्रेरित किया परिणाम स्वरुप दो भाई इंजीनियर और अपने यूपीपीसीएस की परीक्षा को क्रैक किया। इस अवसर पर बधाई देने वालों में राम प्रसाद यादव, प्रमोद यादव, सपा नगर अध्यक्ष पारब्रह्म सिंह, मोहन जायसवाल, दीपक केसरी आशीष केसरी ,अजय सोनी पवन सोनी, अक्षत सोनी पियूष सोनी, चंदन सोनी, स्नेहा काजल इत्यादि लोग मौजूद रहे।




