Sonbhadra News : गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज
नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा के कोल्हुआ निवासी मनीष कुमार उम्र लगभग 31 वर्ष है, जो 29 जुलाई 20 24 को अपने घर से लगभग सुबह 5 बजे कहीं चला गया, जिसे लेकर पुलिस ने मंगलवार को गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया है ।

sonbhadra
7:16 PM, July 30, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा के वार्ड नं०5 शिव मन्दिर के पास कोल्हुआ निवासी मनीष कुमार पुत्र गंगाधर चौधरी उम्र लगभग 31 वर्ष है, जो 29 जुलाई 20 24 को अपने घर से लगभग सुबह 5 बजे कहीं चला गया और लौटकर वापस घर नहीं आया । घर वालों ने बहुत खोजबीन की और रिश्तेदारों के घर भी पता करवाया लेकिन मनीष का कहीं पता नहीं चला । जिसके बाद आज मंगलवार को परिजनों द्वारा राबर्ट्सगंज थाने पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया । मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है ।
पुलिस ने बताया कि गुमशुदा मनीष का हुलिया इस प्रकार है-
रंग - सावला
कद- 5 फीट 3 इंच
चेहरा- लम्बा
उम्र - लगभग 31 वर्ष
पहनावा - नीले रंग का टी-शर्ट, काले रंग का लोवर व पैर में चप्पल पहने हुये है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है युवक के बारे में कोई सूचना प्राप्त होती है तो पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के मोबाइल नंबर 9454 400304, क्षेत्राधिकारी नगर मो.न. 9454401595 तथा प्रभारी निरीक्षक राबर्टसगंज मोबाइल नंबर 9454 404286 पर तत्काल सूचित करें ।




