Sonbhadra News: नाबालिग लड़की के साथ दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मे नाबालिक लड़की के साथ दुराचार की घटना प्रकाश मे आई।पुलिस इस मामले मे आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया और उसकी तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार कर मंगलवार को जल भेज दिया।

sonbhadra
11:15 PM, October 1, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। घटना 24 सितंबर रात की बताई जा रही है। आरोपी युवक भी उसी गांव का है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़िता के पिता ने सोमवार की शाम कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 साल की नाबालिक बेटी बीते 24 सितंबर को शौच करने के लिए गांव में एक पोखरी के पास गई थी। इसी दौरान गांव का ही राजन बिंद वहां पहुंचा और उसकी बेटी का मुंह दबाकर उसके साथ दुराचार किया। घर आकर बेटी ने रोते रोते घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। इस संबंध मे एसएचओ व अपराध निरीक्षक समशेर यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामले से जुड़े आरोपी राजन बिंद के खिलाफ दुराचार और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश चल रही थी कि मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।




