Sonbhadra News : राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन ने अटल अवासीय विद्यालय गुरमुरा का किया निरीक्षण
गुरमुरा में राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ0प्र0 मनोहर लाल (मन्नू कोरी) ने अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा का निरीक्षण किया ।

अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा का निरीक्षण करने पहुंचे राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन
sonbhadra
8:25 PM, January 23, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
० साफ-सफाई को लेकर जताई नाराजगी
डाला (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश में 18 अटल आवासीय विद्यालय जिसमें एक विद्यालय गुरमुरा में संचालित है जिसका निरीक्षण राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ0प्र0 मनोहर लाल (मन्नू कोरी) ने अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा का निरीक्षण किया । उन्होंने लगभग सारे कक्षाओं में जाकर बालक एवं बालिकाओं से उनके बारे में जाना । उन्हें विद्यालय में किस प्रकार की व्यवस्था दी जाती है उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं हो रही उनको खाने-पीने की क्या व्यवस्था की गई है उन्हें समय पर खाना मिलता है या नहीं विद्यालय में अध्यापक किस तरह का अध्यापन कार्य कर रहे हैं उन्होंने पूरे विद्यालय का निरीक्षण किया । साथ में कुछ जगहों पर साफ-सफाई न होने के कारण स्कूल के प्रिंसिपल से कहा कि स्कूल के साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें । साथ में उन्होंने बालिकाओं के कैंटीन में जाकर बालिकाओं के साथ खाना खाया तथा बालिकाओं के रहने उनके सुरक्षा की व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली एवं शौचालय जहां पर गंदगी थी उसको भी साफ सफाई करने की सख्त हिदायत दी । स्कूल के प्रिंसिपल ने मंत्री से विद्यालय की सबसे बड़ी समस्या वहां नेटवर्क ना होने एवं बिजली के कटौती के बारे में अवगत कराया । मंत्री ने कहा कि अभी मेरे संज्ञान में आया है इसके लिए मैं अधिकारियों से बात जरूर करूंगा । मौके पर ओबरा एसडीएम भी मौजूद थे । इसके अलावा निर्माण/विद्यालय से सम्बन्धित सभी अधिकारियों भी उपस्थित रहे ।




