Sonbhadra News : स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री ने नवसृजित कार्यालय का किया उद्घाटन
स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने नवसृजित कार्यालय का उद्घाटन किया।

sonbhadra
6:53 PM, September 7, 2024
कृपा शंकर पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । ओबरा तहसील में नवसृजित उप निबंधक कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने नवसृजित कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान रविन्द्र जायसवाल ने बताया को तहसील में रजिस्ट्री न होने से आम लोगों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। 30 से 60 किलोमीटर की दूरी तय कर रॉबर्ट्सगंज जाकर ज़मीन की रजिस्ट्री करानी होती थी। जिससे समय और पैसा दोनों की बर्बादी होती थी।
तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय खुलने से तहसील क्षेत्र के 123 गांवों की जनता को सीधे लाभ मिलेगा। राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार ने जनता को लाभ देते हुए सुविधा के साथ स्मूथ कल्चर की भी शुरुआत की है। स्मूथ कल्चर के तहत रजिस्ट्री कराने पर तुरंत ही अब रजिस्ट्री का पेपर मिल जाता है। साथ ही सरकार ने परिवार में रजिस्ट्री को लेकर सर्किल रेट से अलग एक सुविधा दी है। जिसमे भाई-भाई, भाई-बहन या अन्य पारिवारिक सदस्यों को परिवार में ही रजिस्ट्री के लिए देना 5 हज़ार शुल्क देने की बात कही गई है। परिवार रजिस्ट्री का लाभ 4 लाख से ज्यादा लोगों ने अब तक उठाया है।




