Sonbhadra News : पेयजल संकट और खरीद व्यवस्था पर मंत्री की नजर, अधिकारियों को दी कड़ी हिदायत

जनपद के विकास कार्यों और जनसमस्याओं की समीक्षा के लिए रविवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग......

news-img

सर्किट हाउस में जिले के आला अधिकारियों संघ बैठक करते प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल.......

sonbhadra

6:29 PM, April 26, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । जनपद के विकास कार्यों और जनसमस्याओं की समीक्षा के लिए रविवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रविंद्र जायसवाल ने अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

खराब हैंडपंपों की तत्काल कराएं मरम्मत -

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने पेयजल व्यवस्था को लेकर विशेष चिंता जताई। उन्होंने निर्देशित किया कि भीषण गर्मी को देखते हुए जनपद में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, वहीं नगर क्षेत्रों में वाटर कूलर लगाने की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाए।

गेहूं खरीद में पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर -

मंत्री ने गेहूं खरीद केंद्रों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों से समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से खरीद सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।

अधिकारियों को चेतावनी, जनहित में तेजी लाने का दिया निर्देश -

प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को अपने-अपने कार्यों में तेजी लाने और जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

ये रहे मौजूद -

बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी चर्चित गोंड, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.