Sonbhadra News : 'जी राम जी योजना' को लेकर प्रभारी मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- यूपीए सरकार में गड्ढा खोदना और उन्हें भरना था मनरेगा का काम
जिले के प्रभारी मंत्री/स्टांप एवं पंजीयन शुल्क मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने आज 'जी राम जी योजना' को लेकर सर्किट हॉउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए योजना के फायदे गिनाए हैं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष.....

पत्रकारों से मुख़ातिब होते प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल.....
sonbhadra
5:47 PM, January 9, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिले के प्रभारी मंत्री/स्टांप एवं पंजीयन शुल्क मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने आज 'जी राम जी योजना' को लेकर सर्किट हॉउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए योजना के फायदे गिनाए हैं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा और जी राम जी योजना को लेकर जहाँ भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है, वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र में यूपीए शासन के दौरान मनरेगा एक ऐसी योजना बनकर रह गई, जिसका उद्देश्य केवल गड्ढे खोदना और उन्हें भरना रह गया था।
विपक्ष पर जमकर बरसे प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल -
मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि "इस निगरानी के अभाव में मेहनती और योग्य मजदूरों को मिलने वाली उचित मजदूरी छीन ली गई। भ्रष्ट आम आदमी सरकार उन सुधारों का विरोध करने के लिए कर रही है बहस और प्रस्ताव कर पारित रही है। श्रमिकों को न्याय और उचित मुआवजा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत जी राम जी कानून लेकर आए। नए प्रावधानों के तहत रोजगार गारंटी को 100 दिनों से बढ़ा कर 125 दिन करने से श्रमिकों की गारंटी सुविधा मजदूरी को काफी बढ़ावा मिला। यह विषय देश के करोड़ों ग्रामीण श्रमिकों किसानों और मेहनतकश परिवारों से जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों के कल्याण और गांव के विकास में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विकसित भारत-जी राम जी योजना की शुरूआत की।"
विपक्ष में बैठे नमूनों को SIR के बारे में नहीं है जानकारी, इसलिए उठा रहे अनाप-सनाप सवाल -
सपा प्रमुख अखिलेश द्वारा एसआइआर के नाम पर वोटरों के नाम काटने के आरोप के सवाल पर रवीन्द्र जायसवाल ने अखिलेश का नाम लिए बगैर कहा कि विपक्ष में कुछ ऐसे नमूने हैं जिनको एसआइआर के बारे में कुछ पता ही नहीं है। तभी तो ऐसे लोग अनाप-सनाप सवाल उठा रहे हैं।
भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी न कि जातिवादी -
पिछले दिनों ब्राह्मण विधायकों की बैठक के बाद विपक्ष द्वारा प्रश्न उठाए जाने के सवाल पर जायसवाल ने कहा कि हम लोग राष्ट्रवादी है, जो हमेशा राष्ट्र के बारे में सोचते हैं न कि जाति-पाति में उलझे रहते हैं।
ये रहे मौजूद -
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, एमएलसी विनित सिंह, विधायक भूपेश चौबे, जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 धर्मवीर तिवारी, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल, रालोद जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, सुभासपा जिलाध्यक्ष मनोज देव पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




