Sonbhadra News : प्रभारी मंत्री ने सोन नदी में डूबने से मृत तीन बच्चों के परिजनों से की मुलाकात
जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने गुरुवार को मीतापुर गांव पहुंचकर सोन नदी में डूबने से मृत तीन बच्चों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने गुरुवार को मीतापुर गांव पहुंचकर सोन नदी में डूबने से मृत तीन बच्चों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।

राकेश चौबे/घनश्याम पांडेय
मारकुंडी (सोनभद्र)। जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने गुरुवार को मीतापुर गांव पहुंचकर सोन नदी में डूबने से मृत तीन बच्चों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। प्रभारी मंत्री पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया तथा गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपूरणीय क्षति अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि शासन द्वारा मृतक तीनों बच्चों दीपक पुत्र भगवानदास उम्र 10 वर्ष, बोलबम पुत्र लोधी उम्र 16 वर्ष, संदीप पुत्र रविन्द्र उम्र 20 वर्ष के परिजनों के बैंक खातों में ₹4-4 लाख की अहेतुक सहायता राशि भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि शासन से अनुमन्य अन्य सभी सहायता भी नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवारों को शासन की सभी पात्र योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाए तथा उनकी हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबर
अपना जिला