Sonbhadra News : कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी से सपा में उबाल, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त कर गिरफ्तारी की मांग
मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के वायु सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी से सपामहिला सभा में उबाल है। सपाइयों ने आज सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता गौर के नेतृव में नगर के स्वर्ण...

मंत्री के बर्खास्त की मांग को लेकर नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन करते सपाई....
sonbhadra
10:08 PM, May 15, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के वायु सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी से सपामहिला सभा में उबाल है। सपाइयों ने आज सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता गौर के नेतृव में नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर नारेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को बर्खास्त कर गिरफ्तारी की मांग की।
इस दौरान महिला सभा के जिलाध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि "सैन्य महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी पर किया गया बयान अति निंदनीय है जो केवल एक उच्च सैन्य महिला अधिकारी का ही नही बल्कि देश की हर नारी का अपमान है।"
सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव व मनीष त्रिपाठी ने कहा कि "भाजपाई और उनके संगी-साथियों की ‘नारी विरोधी’ सोच के मुखपत्र रहे हैं। कुछ वर्षों पहले इन्होंने ही देश की एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री के कार्य में बाधा डाला था। भाजपा की ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ जैसी झूठी घोषणाओं का सच ऐसे लोगों के दुष्विचार खोल देते हैं। ऐसे लोग मंत्री तो क्या, किसी गली-मोहल्ले तक के भी जन प्रतिनिधि नहीं बनने चाहिए। भारत देश की नारी शक्ति की भावनाओं का सम्मान करते हुए उक्त मंत्री को मंत्री मंडल से बर्खास्त कर, उन पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाय।"
इस मौके पर उर्मिला भारती, शिव कुमारी, नितेष पटेल जुनैद अंसारी लल्लू भारती मुन्न्ना कुशवाहा, सुरेश अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे।