Sonbhadra News : खनन व्यवसायी के घर लाखों की चोरी से हड़कम्प, पुलिस की गश्त पर उठा सवाल
ओबरा थाना क्षेत्र के ओबरा नगर के अग्रवाल नगर में देर रात चोरी की वारदात से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है।घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है ।

चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान
sonbhadra
6:58 PM, January 23, 2025
कृपा शंकर पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ओबरा नगर के अग्रवाल नगर में देर रात चोरी की वारदात से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है।घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है ।
पीड़ित तारकेश्वर केसरी ने बताया कि घर पर वो बीती रात नहीं थे और घर पर कोई नहीं था । सुबह जब वापस आया तो देखा कि मेरे मकान के अन्दर ताला तोड़कर अज्ञात चोरो द्वारा आलमारी के अन्दर डिजीटल लॉकर में रखे सोने के जेवरात व नगद लगभग 80 हजार रुपये चोरों द्वारा चुरा लिया गया हैं । लेकिन वास्तविक चोरी कितने की हुई उनकी पत्नी के आने के बाद ही पता चल पायेगा । उन्होंने बताया कि जाते-जाते चोरों ने रिकॉर्डिंग को डिलीट कर दिया है और डीबीआर का तार तोड़कर बंद कर दिया। मौके पर पुलिस आकर जांच की है। पीड़ित तारकेश्वर केसरी ने बताया कि इससे पूर्व कुछ सालों पहले भी चोरी उनके घर पर हुई थी। हालांकि इस घटना के बाद एक बार फिर पुलिस की गस्त पर सवाल उठ रहे हैं।




