Sonbhadra News : अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति, घायल
बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया गया ।

sonbhadra
8:30 PM, December 8, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया गया ।
मिली जानकारी मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला रेलवे ओवर ब्रिज के पास सोमवार की शाम डाला से चोपन की तरफ जा रहे एक बाइक पर सवार की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई जिससे बाइक सवार सुनील चौबे (50) निवासी गड़ईडीह थाना चोपन सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे मौके पर पहुंचे राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी चोपन भेजवा दिया।




