Sonbhadra News : तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत, कोहराम
क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रौप गांव निवासी रजिन्दर यादव पुत्र स्वर्गीय चन्दन यादव के रूप में हुई है।

sonbhadra
12:25 PM, April 17, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र)। क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रौप गांव निवासी रजिन्दर यादव पुत्र स्वर्गीय चन्दन यादव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रजिन्दर यादव सुबह अपनी भैंस को लेकर तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान भैंस तालाब में चली गई। उसे बाहर निकालने के प्रयास में रजिन्दर यादव भी पानी में उतर गए, लेकिन कुछ ही देर में वह गहराई में चले गए और डूबने लगे।
घटना को देखकर वहां मौजूद युवकों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत चुर्क चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों में से कुछ साहसी युवकों ने तालाब में उतरकर रजिन्दर यादव को बाहर निकाला और तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।



