Sonbhadra News : अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की मौत
डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित मौर्या मेडिकल स्टोर के पास स्टेट हाईवे पर शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई।

sonbhadra
9:49 PM, January 16, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित मौर्या मेडिकल स्टोर के पास स्टेट हाईवे पर शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई। बताया जा रहा कि सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई ।
सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है । चौकी प्रभारी आशीष कुमार पटेल ने बताया कि मृतक की पहचान राम प्रवेश पुत्र सीता राम, निवासी बाड़ी डाला थाना चोपन के रूप में हुई है। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। घटना शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे की है ,शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है ।
वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है।




