Sonbhadra News : ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
दोपहर के बाद पशु चराने गए चरवाहों की नजर रेलवे लाइन के पास पड़े शव पर पड़ी। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

sonbhadra
6:33 PM, September 22, 2026
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र)। अमला मोड़ के समीप दुपटिया टोला के पास रेलवे लाइन पर एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार गुलाब (60 वर्ष) उर्फ लल्ली पुत्र सोमारू कोल, निवासी डूबटिया टोला पटवध मंगलवार को किसी काम से निकले थे। दोपहर के बाद पशु चराने गए चरवाहों की नजर रेलवे लाइन के पास पड़े शव पर पड़ी। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान गुलाब उर्फ मन्नी के रूप में होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




