Sonbhadra News : बिजली के पोल से झूलता मिला अधेड़ का शव

जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवारी टोला भरगोन केरवा में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली ।

news-img

sonbhadra

11:59 AM, April 17, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

रवींद्रनाथ पाठक (संवाददाता)

जुगैल (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवारी टोला भरगोन केरवा में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली । अधेड़ की पहचान पन्नालाल पुत्र हीरालाल हरिजन उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई । घटना की जानकारी लोगों को सुबह तब हुई जब लोग देखे कि पन्नालाल अपने घर के पीछे बिजली के खंभे से झूल रहे हैं । जिससे बाद घटना की सूचना तत्काल थाना प्रभारी जुगैल को दिया गया । मौके पर थाना प्रभारी प्रणय प्रशून श्रीवास्तव मैं फोर्स के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । थाना प्रभारी ने बताया कि अधेड़ ने फांसी किन कारणों से लगाया इसकी जांच की जाएगी । घटना के बाद पूरे परिवार में शोक व्याप्त है । 

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.