Sonbhadra News : धूमधाम से मनाया गया सीआईएसएफ का 57वां स्थापना दिवस समारोह
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की रिहंद इकाई ने सीआईएसएफ आवासीय परिसर स्थित परेड ग्रांउण्ड में मंगलवार को बल का 57वां स्थापना दिवस समारोह बडे ही धूमधाम से मनाया।

sonbhadra
6:01 PM, March 10, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र) । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की रिहंद इकाई ने सीआईएसएफ आवासीय परिसर स्थित परेड ग्रांउण्ड में मंगलवार को बल का 57वां स्थापना दिवस समारोह बडे ही धूमधाम से मनाया। समारोह का शुभारंभ बल के जवानों द्वारा भव्य परेड के साथ हुआ। परेड का आयोजन प्रकाश (उप कमाण्डेट) इकाई प्रभारी के नेतृत्व में किया गया परेड कंमाडर नि/कार्य प्रभात कुमार गोराईन और परेड टूआईसी उनि/कार्य दिनेश रहे। समारोह के मुख्य अतिथि प्रणय कुमार नायक (जीएम ओ एण्ड एम) एनटीपीसी रिहंद रहे।मुख्य अतिथि ने समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि सीआईएसएफ देश की संपत्तियों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सुरक्षा सेवाओं से लेकर राष्ट्र की संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तक सीआईएसएफ हर छोटी बडी चीजों का ख्याल रखता हैं। सीआईएसएफ भारत के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के अलावा अनेक क्षेत्र में जैसे - हवाई अड्डे, बंदरगाहों, मेट्रो स्टेशनों, नये संसद भवन के साथ अन्य जगहों को सुरक्षा प्रदान करने के लिये विकसित हुआ है। स्थापना दिवस पर बल में सेवा करने वाले कर्मियों के समर्पण एवं बलिदान का सम्मान करता हूॅ। यह बल महत्वपूर्ण बुनियादी ढाचे की सुरक्षा और नागरिको की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये सीआईएसएफ की प्रतिबद्धता को उजागर करता है। सीआईएसएफ बल के कर्मियों के द्वारा अपने कर्तव्य का निष्पादन पूरी निष्ठा व लगन से करने से हमारे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।इस भव्य समारोह में सीआईएसएफ जवानों द्वारा रिफलेक्श सूूटिंग डेमो का हैरतअंगेज प्रर्दशन करने के साथ ही देश भक्ति गीत की प्रस्तुति भी किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की वाह-वाही बटोरी व तालियां बजाने पर विवश किया। कार्यक्रम में केऔसुब सप्ताह 2026 (03 मार्च से 10 मार्च) सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कराये गये विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। समारोह का समापन सीआईएसएफ सहायक कंमाडेन्ट आलोक कुमार चौधरी द्वारा आगन्तुक गणों का धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।समारोह में एनटीपीसी परियोजना के अपर महाप्रबंधक,उप महाप्रबंधक, चिकित्सा अधिकारी एनटीपीसी चिकित्सालय,विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, ग्राम प्रधान,मिडियाकर्मी,प्रभारी एनटीपीसी यूनियन एसोसिएशन एवं केऔसुब के अधिकारियों व परिजनों की उपस्थिति रही।



