Sonbhadra News : 'राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान' के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
राबर्ट्सगंज स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी में यूपी कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने 'राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान' के तहत वृक्षारोपण कर अभियान को गति दिया।

sonbhadra
6:32 PM, August 25, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज राबर्ट्सगंज स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी में यूपी कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने 'राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान' के तहत वृक्षारोपण कर अभियान को गति दिया। इस दौरान आशु दुबे ने कहा कि शुद्ध हवा के साथ प्रकृति को सुरक्षित रखने हेतु हम सभी का यह दायित्व होता है कि हम अपने आसपास का वातावरण भी साफ और स्वच्छ रखें।
वहीं आशु दुबे ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी यह भली-भांति जानते हैं कि प्रकृति का सुरक्षित रहना हमारे लिए कितना आवश्यक है। आए दिन हो रहे पेड़ों के कटान से हमारी प्राकृतिक अवस्थित हो गयी है, जिसका प्रभाव इस वक्त देखने को मिल रहा है। वृक्षों का होना मनुष्य के स्वास्थ्य के प्रति ,शुद्ध ऑक्सीजन के लिए ,वातावरण सुरक्षित रहने के लिए ,छांव के लिए ,फल के लिए, सभी चीजों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इनका हम सभी के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान हैं इसलिए प्रयास कर हम सभी लोगों को अपने आसपास वृक्ष जरुर लगाना चाहिए।
वहीं युवा कांग्रेस के जिला महासचिव दयाराम प्रजापति ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि अगर वह एक वृक्ष लगाते हैं तो आगे आने वाली पीढियां को भी इसका लाभ मिलेगा।
इस दौरान मिथिलेश पासवान, गुलाम रियाज, महेश जायसवाल, मोहित प्रजापति , राम उजागर, अभय शुक्ला मौजूद रहे।




