Sonbhadra News : पारा लुढ़का, देखें कितना है आज का न्यूनतम तापमान
ठंड अब धीरे-धीरे अपने शबाब पर पहुंच रही है। शुक्रवार के बाद शनिवार को पारा और भी गिर गया । मौसम विभाग से जुड़े राजन सिंह ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री है ।

ठंड में सब्जी बेचती महिलाएं
sonbhadra
7:42 PM, December 14, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । ठंड अब धीरे-धीरे अपने शबाब पर पहुंच रही है। शुक्रवार के बाद शनिवार को पारा और भी गिर गया । मौसम विभाग से जुड़े राजन सिंह ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया । उन्होंने बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री तथा अधिकतम 22.5 डिग्री दर्ज किया गया था । बढ़ते ठंड को देखते हुए प्रशासन ने एलर्ट हो गयी है । जिलाधिकारी ने भी सभी अधिकारियों को ठंड को लेकर निर्देश जारी किए हैं । कई नगर पंचायत ने अलाव की व्यवस्था कर दी है । हालांकि अभी ग्रामीण स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं दिख रही। ठंड का सबसे ज्यादा असर पटरी दुकानदारों को होती है । वहीं सुबह स्कूली बच्चों के लिए भी ठंड मुसीबत बन जाती है । अभी भी बड़ी संख्या में सरकारी स्कूल के बच्चे बिना स्वेटर और जूता-मोजे के स्कूल जाते नजर आ रहे हैं । आपको बतादें कि सरकारी स्कूल में बच्चों के स्वेटर तथा जूता - मोजा का पैसा परिजन के खाते में जाता है । ऐसे में गरीब लोग पैसे अन्यत्र खर्च कर देते हैं जिससे उनके बच्चे ठण्ड में बिना स्वेटर तथा जूता-मौजा के स्कूल जा रहे हैं । बच्चों का पैसा परिजन के खाते में जाने से टीचर की जबाबदेही भी खत्म हो गयी । ऐसे में बच्चों के हालात पर टीचर सीधे हाथ खड़ा कर देते हैं जबकि उन्हें लगातार बच्चों के परिजन को बुलाकर शिकायत दर्ज करनी चाहिए ।
फिलहाल उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में पारा और भी गिरेगा ।




