Sonbhadra News : आज फिर लुढ़का पारा, देखें कितना है न्यूनतम तापमान
सोमवार को एक बार फिर पारा लुढ़क कर 4 डिग्री पर पहुंच गया । रविवार को न्यूनतम तापमान 4.4 था । तापमान में नमी आने से उन गरीबों की फजीहत बढ़ गयी जिनके पास कोई आशियाना नहीं है और वे बाहर सोने को मजबूर हैं ।

राजन सिंह (मौसम विभाग से जुड़े)
sonbhadra
9:09 PM, December 16, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । सोमवार को एक बार फिर पारा लुढ़क कर 4 डिग्री पर पहुंच गया । रविवार को न्यूनतम तापमान 4.4 था । तापमान में नमी आने से उन गरीबों की फजीहत बढ़ गयी जिनके पास कोई आशियाना नहीं है और वे बाहर सोने को मजबूर हैं । हालांकि बढ़ते ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अलाव को लेकर निर्देशित किया तो लगभग सभी नगर पंचायतों में अलाव जलना शुरू हुआ लेकिन अभी भी ग्रामीण अंचलों में अलाव नहीं जल रहा । वहां ग्रामीणों को ही खुद अलाव की व्यवस्था करना पड़ रहा है।
आज का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री वही आज शाम का अधिकतम तापमान 23.6डिग्री




