Sonbhadra News : नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा व्यापारियों ने सौंपा नपा अध्यक्ष क़ो ज्ञापन
नगर में हो रहे नाले के निर्माण पर अनियमितता का आरोप लगा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और अधिशासी.....

नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद क़ो ज्ञापन सौंपते व्यापारीगण....
sonbhadra
12:17 PM, June 3, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । नगर में हो रहे नाले के निर्माण पर अनियमितता का आरोप लगा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी विजय यादव क़ो ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि "मानसून निकट है और अब तक शहर में निर्माणाधीन नाली निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया है। नगर के में चण्डी तिराहा से बढौली चौक तक पश्चिम पटरी पर नाला निर्माण बिना पानी निकास की समुचित व्यवस्था किए ही बनाया जा रहा है। यहीं नहीं नाली निर्माण में मानक के अनुरुप सामग्री का भी उपयोग नहीं किया जा रहा है। ऐसे में ज़ब बरसात होगी तो एक बार फिर नगर जलमग्न हो जायेगा, जिससे व्यापारियों क़ो अत्यन्त कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने मांग किया कि पहले पूरे नगर में नालो को आपस में जोड़ा जाय और निर्माणाधीन नाली निर्माण का कार्य बन्द कर मानसून के बाद स्थलीय निरीक्षण के बाद ही निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाय।"
इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल, जिला महामंत्री राजेश बसल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, युवा व्यापार जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, श्याम बाबू, दिनेश गुप्ता, नगर महामंत्री राजेश जायसवाल, बलराम सोनी, जिला संगठन मंत्री राजेश सोनी आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।