Sonbhadra News : अज्ञात वाहन की टक्कर से मानसिक विक्षिप्त अधेड़ व्यक्ति की मौत
थाना चोपन के चौकी क्षेत्र डाला अन्तर्गत वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर बाड़ी स्थित फ्लाईओवर पर बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मानसिक विक्षिप्त अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई ।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
10:11 AM, November 12, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन के चौकी क्षेत्र डाला अन्तर्गत वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर बाड़ी स्थित फ्लाईओवर पर बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मानसिक विक्षिप्त अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई ।
मिली जानकारी अनुसार थाना चोपन के चौकी क्षेत्र डाला अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर बाड़ी स्थित फ्लाईओवर पर बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई । वाहन की टक्कर से व्यक्ति का सिर पूरी तरह से कुचल गया था ।
बताया जा रहा है की मृतक अधेड़ व्यक्ति मानसिक विक्षिप्त अवस्था में स्थानीय क्षेत्र में काफी दिनों से इधर-उधर भटकता व मांग कर खाते हुए दिखाई देता था जो अपने बारे में कुछ बताने की स्थित मैं नहीं था ।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर चौकी प्रभारी डाला शिवकुमार सिंह हेड कांस्टेबल मनोज कुमार कांस्टेबल दीपक कुमार व सत्य प्रकाश मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे पुलिस ने मानसिक विक्षिप्त अधेड़ अज्ञात व्यक्ति को घटनास्थल से सीएचसी चोपन भेजवाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया गया।




