Sonbhadra News : ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा सांसद क़ो ज्ञापन
ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में आज व्यापारियों ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सासंद छोटेलाल खरवार को सौंपा....

सांसद क़ो ज्ञापन सौंपते व्यापारीगण
sonbhadra
10:12 PM, January 4, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में आज व्यापारियों ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सासंद छोटेलाल खरवार को सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि "आनलाइन ट्रेडिंग से स्थानीय व्यापारियों व्यापार क्षेत्र में कार्य कर रहे श्रमिकों ट्रासपोट को भारी नुकसान पहुच रहा है। व्यापारी इस देश की रीढ़ है, इस पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है। ई-कॉमर्स कम्पनियों का सत्यापन कराया जाय।"
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल ने कहा कि "ई-कामर्स कम्पनियां अपने अकूत संसाधन से व्यापार को सीधे प्रभावित कर रही है।"
जिला महामंत्री राजेश बंसल ने कहा कि "ई कामर्स कम्पनीयो के लुभावने जाल में उपभोक्ताओ को फंसाकर शोषण हो रहा है।"
जिलाध्यक्ष युवा रमेश जायसवाल और जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल ने कहा कि "आनलाइन ट्रेडिंग से उपभोक्ताओ के साथ साईबर फ्राड की धटनाएं तेजी से बढ रही है।"
नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल ने कहा कि "सरकार शीध्र व्यापार हित उपभोक्ताओं के हित में व्यापक कानून की जरुरत है। सभी व्यापार मण्डल के पदाथिकारियों व व्यापारियों ने एक स्वर से मांग की कि अतिशीघ्र निर्णय लेकर स्थानीय खुदरा व्यापार को बचाया जाय।"
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, जिला संगठन मंत्री राजेश सोनी, युवा जिला उपाध्यक्ष आन्नद प्रकाश गुप्ता, किराना नगर अध्यक्ष श्याम केशरी, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, मण्डी अध्यक्ष श्याम बाबु, किराना महामंत्री नन्दलाल कुशवाहा, बबलू केशरी, आईटी अध्यक्ष अजय केशरी आदि व्यापारीगण उपस्थिति रहे।




