Sonbhadra News :कथित भोजपुरी फ़िल्म रोके जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन
कथित भोजपुरी फ़िल्म रोके जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

sonbhadra
7:09 PM, February 21, 2026
कथित भोजपुरी फ़िल्म रोके जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन
दुद्धी, सोनभद्र। शनिवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासंघ के जिलाध्यक्ष जगतनारायण की अगुवाई में एक कथित भोजपुरी फ़िल्म को जारी होने से रोकने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार अंजनी गुप्ता को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया हैं कि वर्तमान समय में कुछ अराजक एवं असामाजिक तत्वों द्वारा सामाजिक एवं जातीय सामंजस्य को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से हम सभी को ज्ञात हुआ है कि कुछ विशेष लोगों द्वारा समाज का माहौल खराब करने तथा धार्मिक एवं जातीय भेदभाव बढ़ाने के उद्देश्य से एक फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" का निर्माण कर उसे रिलीज करने का प्रयास किया जा रहा है।उक्त फिल्म में लड़की को यादव जाति की तथा लड़के को मुस्लिम धर्म का दर्शाया गया है, जिससे हिन्दू समाज एवं यादव समाज की भावनाएँ आहत हुई हैं और समाज में आक्रोश व्याप्त है। इससे सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के बिगड़ने की प्रबल संभावना है।इसलिए सामाजिक हित एवं कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उक्त फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाया जाय।इस दौरान दिनेश यादव,अभिनाथ यादव,नरेश यादव, कार्तिक यादव,अजय यादव,दीपक यादव , प्रमोद यादव सहित अन्य मौजूद रहे।




