Sonbhadra News : वनवासी समाजिक विकास सेवा समिति द्वारा बैठक आयोजित
नगर पंचायत डाला बाजार के वार्ड नंबर दो में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में वनवासी समाजिक विकास सेवा समिति मलीन बस्ती के द्वारा लक्ष्मण कुशवाहा के नेतृत्व एक बैठक आयोजित किया गया।

sonbhadra
7:28 PM, March 17, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । नगर पंचायत डाला बाजार के वार्ड नंबर दो में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में वनवासी समाजिक विकास सेवा समिति मलीन बस्ती के द्वारा लक्ष्मण कुशवाहा के नेतृत्व एक बैठक आयोजित किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को शाम लगभग पांच बजे 16 मार्च को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के द्वारा मलीन बस्ती के हित को ध्यान में रखकर निर्णय लिया गया । जिसको लेकर वनवासी समाजिक विकास सेवा समिति द्वारा नगर पंचायत डाला बाजार पर्वतीय के वार्ड नंबर दो में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में जागरूकता के उद्देश्य से एक बैठक की गई।
वहीं वक्ताओं ने बारी बारी से माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा निर्गत किए गए निर्णय को लेकर जिले के शासन प्रसाशन के समस्त अधिकारियों को आभार व्यक्त करते निर्णय की बताया गया है । वहीं बैठक का संचालन मदन मोहन उर्फ पिंटू साहनी ने किया
इस दौरान बैठक में मदन अग्रहरि, मंगला प्रसाद जायसवाल, बबूदर पाठक, पारसनाथ यादव, राणा सुभाष राव, अम्बेडकर नागेंद्र पासवान, अवधेश चौहान, हरे राम गुप्ता, उमेश मेहता, विजय जयसवाल, अवनीश देव पांडेय, हरिश्चंद्र सिंह, रामप्रवेश मेहता, गणेश त्रिपाठी, इसहाक अंसारी, संतोष कुमार कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, आदि सैकड़ों महिला पुरुष मलीन बस्ती वासी आदि।



