Sonbhadra News : विकास कार्यो को लेकर क्षेत्र पंचायत नगवां की हुई बैठक
विकास खंड नगवां के ब्लॉक सभागार में शुक्रवार एवं प्रधान की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने की । उक्त बैठक में सांसद छोटेलाल खरवार, खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना रहे।

sonbhadra
7:20 PM, August 16, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता )
वैनी (सोनभद्र) । विकास खंड नगवां के ब्लॉक सभागार में शुक्रवार एवं प्रधान की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने की । उक्त बैठक में सांसद छोटेलाल खरवार, खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना रहे। बैठक में एक गांव से दूसरे गांव की जोड़ने वाली सड़क व बड़े कार्यो को मनरेगा से कराए जाने को लेकर सदन में चर्चा की गई साथ ही लगभग दो करोड़ के विकास कार्यो पर सहमति बनी। साथ ही शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल,प्रधान मंत्री मुख्यमंत्री आवास शौचालय आदि कई विषयों पर बृहद चर्चा की गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध है सबसे अधिक समस्या विजली विभाग की आयी जिसमे विजली विभाग से किसी अधिकारी की उपस्थिति नही होने के कारण समस्याओं का निस्तारण नही किया गया साथ ही सांसद छोटेलाल खरवार द्वारा ब्लॉक परिसर में हाईमास्ट लाइट दिए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि बसंत सिंह, जिलापंचायत सदस्य विग्गन भारती,एडीओ पंचायत कौशलेंद्र बिक्रम सिंह, पशु विभाग से डॉक्टर जितेंद्र कुमार
स्वास्थ्य केंद्र डॉ आत्मा सिंह, लघुसिचाई, व आंगनबाड़ी सहित क्षेत्रपंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे।




