Sonbhadra News :गोवर्धन पूजा को लेकर बैठक सम्पन्न,23 अक्टूबर को पूजा एवं बिरहा दंगल का होगा आयोजन
दुद्धी तहसील मुख्यालय पर होने वाली गोवर्धन पूजा एवं बिरहा दंगल के लिए रविवार को दुद्धी बहुउद्देशीय हॉल में पूजा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परमेश्वर यादव ने की।

sonbhadra
8:01 PM, September 14, 2025
गोवर्धन पूजा को लेकर बैठक सम्पन्न,23 अक्टूबर को पूजा एवं बिरहा दंगल का होगा आयोजन
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील मुख्यालय पर होने वाली गोवर्धन पूजा एवं बिरहा दंगल के लिए रविवार को दुद्धी बहुउद्देशीय हॉल में पूजा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परमेश्वर यादव ने की। बैठक में चर्चा के बाद 23 अक्टूबर दिन गुरुवार को दुद्धी में गोवर्धन पूजा कराने पर सहमति बनी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा बिरहा मुकाबला तथा पूजा को लेकर गाँव -गाँव सम्पर्क करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विन्दुओं पर प्रमुखता से चर्चा की गई।इसको लेकर अगली बैठक 21 सितंबर को होगी जिसमें मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को लेकर अंतिम मुहर लगेगी।
बैठक में अवधनारायण यादव,परमेश्वर यादव,प्रेम चंद यादव एड., हरिशंकर यादव, अभिनाथ यादव,त्रिभुवन यादव, सरजू यादव,हरिहर यादव, जगतनारायण यादव,दिनेश यादव, गणेश यादव, नरेश यादव सहित अन्य यादव महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।बैठक का संचालन युवा अधिवक्ता अभिनाथ यादव ने किया।




