Sonbhadra News : हज-2027 के चयनित यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग अनिवार्य
हज यात्रियों को मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद एवं अन्य आवश्यक अभिलेख 30 सितंबर 2026 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
शांतनु कुमार
सोनभद्र । जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि हज-2027 के चयनित यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण-पत्र के संबंध में हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा सर्कुलर-13, दिनांक 15 सितंबर 2026 जारी किया गया है। चयनित यात्रियों को प्रथम चरण में सरकारी चिकित्सा केंद्र पर स्वास्थ्य परीक्षण कराना होगा। जांच के उपरांत एलोपैथिक चिकित्सक द्वारा निर्धारित प्रारूप पर मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि चयनित हज यात्रियों को मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद एवं अन्य आवश्यक अभिलेख 30 सितंबर 2026 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसके अतिरिक्त आवश्यक दस्तावेज 01 अक्टूबर 2026 तक उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। विदेशों में निवास कर रहे एनआरआई हज यात्री संबंधित देश के सरकारी चिकित्सालय में मेडिकल स्क्रीनिंग कराकर आवश्यक रिपोर्ट निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रेषित अथवा अपलोड करेंगे।
उन्होंने सभी चयनित यात्रियों से निर्धारित समयसीमा में मेडिकल जांच पूर्ण कर प्रमाण-पत्र एवं जांच रिपोर्ट सुरक्षित रखने की अपील की, ताकि द्वितीय चरण की मेडिकल जांच के समय आवश्यकता पड़ने पर इन्हें प्रस्तुत किया जा सके।
सम्बंधित खबर