Sonbhadra News : मोतियाबिंद का निःशुल्क इलाज हेतु चिकित्सा शिविर का आयोजन
कुल 230 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया, जिसमें से 38 लोगों को कुशल चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन हेतु पात्र पाया और उन्हें निःशुल्क बस द्वारा वाराणसी भेजा गया।

sonbhadra
4:53 PM, October 18, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। रविवार को चोपन ब्लॉक के गुरुमुरा ग्राम में पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय पर मोतियाबिंद का निःशुल्क इलाज हेतु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । कुल 230 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया, जिसमें से 38 लोगों को कुशल चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन हेतु पात्र पाया और उन्हें निःशुल्क बस द्वारा वाराणसी भेजा गया। इस दौरान शेष को निःशुल्क चश्मा भी प्रदान किया गया।
उपरोक्त शिविर आर जे संकरा आई हॉस्पिटल और पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के सौजन्य से आयोजित हुआ। अब तक अक्टूबर माह में कुल 200 लोगों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है और 1000 लोगों की जाँच की गई है ।




