Sonbhadra news : 24 जून को मनाया जाएगा वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
वीरांगना दुर्गावती स्मारक सेवा समिति, सलखन द्वारा आगामी 24 जून 2026 को वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
वीरांगना दुर्गावती स्मारक सेवा समिति, सलखन द्वारा आगामी 24 जून 2026 को वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। वीरांगना दुर्गावती स्मारक सेवा समिति, सलखन द्वारा आगामी 24 जून 2026 को वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्मारक स्थल पर दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा।
समिति के सचिव श्रीराम टेकाम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ादेव पूजन से होगा। इसके पश्चात वीरांगना दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में सभा-गोष्ठी के साथ आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की व्यापक तैयारियों एवं रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को स्मारक स्थल पर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।
बैठक में चेतनारायन गोंड, अमरेन्द्र कुमार, रामबिलाश, बालकिशुन, बासदेव, अम्बिका प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता रामबचन सिंह श्याम ने की। समिति ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर वीरांगना दुर्गावती को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
सम्बंधित खबर
अपना जिला