Sonbhadra News : फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव
चाचीकला के ग्राम नकतवार निवासी विवाहिता सविता देवी 19 वर्ष पत्नी छोटेलाल गुप्ता का शव कमरे में फंदे से झूलता मिला ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
sonbhadra
10:26 PM, April 5, 2025
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
◆ कोन थाना क्षेत्र के नकतवार की घटना
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के चौकी क्षेत्र चाचीकला के ग्राम नकतवार निवासी विवाहिता सविता देवी 19 वर्ष पत्नी छोटेलाल गुप्ता का शव कमरे में फंदे से झूलता मिला, सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पति बाहर रहता था चार पांच दिन पहले ही घर आया तो पत्नी को लेने ससुराल विरबल थाना नगर उंटारी झारखंड से लेकर आया ही था कि शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे अपने ही कमरे में बडेर से फंदे से झूलती मिली जिसकी सूचना तत्काल कोन पुलिस को दिया गया, दो वर्ष पहले ही सविता की शादी नकतवार निवासी छोटेलाल गुप्ता से हुयी थी,
चौकी प्रभारी हवलदार पाल ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया गया है जांच की जा रही है।




