Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
आज रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के कारण हत्या का आरोप लगाते...

sonbhadra
11:06 PM, October 16, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के कारण हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग किया। इस दौरान ससुराल पक्ष और मायके पक्ष में हंगामा होता रहा। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ओबरा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेंद्र केशरी ने अपनी पुत्री आरती केशरी की शादी 16 मई 2023 को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास रहने वाले शुभम केशरी पुत्र देवनारायण केशरी के साथ की थी। मृतका के पिता का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष की तरफ से की जाने वाली दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसकी सूचना आरती केशरी ने अपनी परिजनों को दी था। बुधवार को आरती केसरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसकी सुचना ससुराल पक्ष ने मायके वालों को दिया। वहीं सुचना पाकर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे तो पूछने पर ससुराल पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि मृतका के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।




