Sonbhadra News : विवाहिता ने एक व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
विंढमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी विवाहिता ने एक व्यक्ति पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

sonbhadra
8:50 PM, May 19, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी विवाहिता ने एक व्यक्ति पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में अवगत कराया है कि बीते 14 मई की रात्रि करीब 11 बजे नंद लाल यादव पुत्र रामप्यारी यादव मेरे घर पर बाइक से आए और मुझसे बोले कि आपका पति संजय के दुकान पर शराब पीकर लेटा हुआ है।आप हमारे साथ में चलिए उसे अपने घर पर ले जाइए। मैं उन पर विश्वास करके अपने सास के साथ मे चल दी। जब संजय की दुकान पर पहुँची तो मेरे पति वहां पर नही मिले। मेरी सास को वही पर छोड़कर बोले कि हमारे साथ में कुछ दूर पर चलिए आपके पति को खोजते हैं। मैं उनके साथ मे चल दी। इसके बाद नंद लाल यादव मुझे जंगल में लेते गए और वही पर मेरे साथ दुष्कर्म किया और धमकियाते हुए बोला कि हल्ला गुल्ला मत करना वरना चाकू घोंपकर तुम्हारी हत्या कर देंगे। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
थाना निरीक्षक शिवकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।




