Sonbhadra News : जुगैल में श्रीराम स्वयंवर कथा के दौरान दो आदिवासी कन्याओं का विवाह
स्वयंवर कथा समाप्ति के बाद दो आदिवासी गरीब कन्याओं का ग्राम प्रधान जुगैल सुनीता यादव व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार यादव द्वारा दो कन्याओं का श्री राम,सीता,लक्ष्मण, उर्मिला बनाकर शुभ विवाह कराया

श्रीराम स्वयंवर कथा के दौरान दो आदिवासी कन्याओं का विवाह
sonbhadra
3:59 PM, December 7, 2024
घनश्याम पांडेय/रविन्द्र पाठक (संवाददाता)
◆ कन्या विवाह के बाद भंडारे में भोज का भी किया गया आयोजन
जुगैल (सोनभद्र) । रेणुका नदी पार वनवासी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगैल में श्री राम कथा के पांचवे दिन कथा वाचक पुज्य दिलीप कृष्ण भारद्वाज महराज जी द्वारा श्रीराम के स्वयंवर की कथा में राजा जनक कि कहानी वर्णन करते हुए माता सीता श्रीराम स्वयंवर की राम भक्तों को कथा सुनाते हुए, स्वयंवर कथा समाप्ति के बाद दो आदिवासी गरीब कन्याओं का ग्राम प्रधान जुगैल सुनीता यादव व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार यादव द्वारा दो कन्याओं का श्री राम,सीता,लक्ष्मण, उर्मिला बनाकर शुभ विवाह कराया गया। और श्री राम कथा को सुनने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण दिखे।इस बीच पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पांडे,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जुगैल, संजीव त्रिपाठी,बीपीआरडी स्कूल जुगैल प्रबंधक व्यासमुनि पांडे, इस कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद तिवारी,सहयोगी कालीचरण,अशोक सिंह,अशोक तिवारी,सोनू सिंह गोड़,शिव गुलाब,गुलाब सिंह, सुरेन्द्र पनिका,जय मंगल सिंह गोंड,रवि यादव, नन्दलाल केशरी,राम प्रसाद, राजेश यादव, तुलसीदास कनौजिया, आदि हजारों कि संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




