Sonbhadra News : मारकुंडी से अवई सम्पर्क मार्ग गढ्डों में हुआ तब्दील
सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्य सोन पम्प नहर मारकुंडी से राजस्व गांव अवई सम्पर्क मार्ग बारिश में गड्ढों में तब्दील हो गया है। नहर के दोनों तरफ मिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। सम्पूर्ण सम्पर्क....

sonbhadra
4:13 PM, July 16, 2025
राकेश चौबे
गुरमा । सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्य सोन पम्प नहर मारकुंडी से राजस्व गांव अवई सम्पर्क मार्ग बारिश में गड्ढों में तब्दील हो गया है। नहर के दोनों तरफ मिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। सम्पूर्ण सम्पर्क मार्ग जगह-जगह जलजमाव से गड्ढों में तब्दील हो गया। छोटे बड़े वाहनों को कौन कहे पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है। वहीं मार्डन कान्वेंट स्कुल, कम्पोजिट विद्यालय के बच्चों का पठन पाठन के लिए इस वर्षा ऋतु में एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है।
बताते चलें कि मुख्य सोन पम्प नहर सम्पर्क मार्ग जल जमाव से अवरुद्ध हो जाने के कारण बड़े बच्चे जान जोखिम में डालकर रेलवे लाईन मार्ग से चलने के विवश हो गये है। जबकि नहर सम्पर्क मार्ग के पक्की निर्माण हेतु सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। इसके वावजूद भी आज तक मारकुंडी से अवई नहर सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य चालु नहीं हुआ जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
उक्त सम्बंध में शिक्षक श्याम बिहारी मधुर, राजेश मिश्रा, राकेश मिश्रा, शशि पाल, विजय पाल, रामेश्वर, रामू, सुभाष भारती, रमेश कुमार, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा इत्यादि ग्रामीणों ने सोन पम्प मुख्य नहर के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से अविलंब सम्पर्क मार्ग बनवाने की मांग किया है।जिससे आम जनमानस को राहत मिल सके।