Sonbhadra news : मारकुंडी साधन सहकारी समिति धान क्रय केंद्र का हुआ उद्घाटन
नेतृत्व में धान क्रय केंद्र का शुभारंभ कर देने सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र समेत आसपास के नजदीकी किसानों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

sonbhadra
3:03 PM, November 27, 2025
राकेश चौबे
★ सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र समेत आसपास के किसानों में हर्ष
मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी सहकारी समिति पर गुरुवार से मारकुंडी सहकारी समिति के अध्यक्ष सत्यदेव पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में धान क्रय केंद्र का शुभारंभ कर देने सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र समेत आसपास के नजदीकी किसानों में हर्ष की लहर दौड़ गई।किसानों ने दुरदराज धान क्रय केंन्द्रों से आने जाने समय बचत के साथ राहत की ली सांस।
उक्त अवसर पर दर्जन भर किसानों ने अपनी अपनी धानों का क्रय केंद्र पर बेचकर क्रय केंद्र का किया शुभारंभ।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से सचिव अमर देव,,रमेश एकाउटेंट, अमरनाथ सिंह, संजय, सुबाष, छोटे लाल, बल्लू, शिवा यादव, हिरा लाल, राजेश, रंजीत इत्यादि लोग उपस्थित थे।




