Sonbhadra news : मारकुंडी पुरानी घाटी में लोड ट्रक ऑटो में टक्कर मार कर पलटी, खाई में गिरी ऑटो, 3 घायल
मारकुंडी पुरानी घाटी मे आज सुबह 09:30 बजे के लगभग ईट लदी ट्रक मारकुंडी घाटी के पुराने मोड़ मे ऑटो को टक्कर मारते हुए पलट गयी

फोटो : खाई में गिरी ऑटो
sonbhadra
1:37 PM, August 18, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी पुरानी घाटी मे आज सुबह 09:30 बजे के लगभग ईट लदी ट्रक मारकुंडी घाटी के पुराने मोड़ मे ऑटो को टक्कर मारते हुए पलट गयी, और ट्रक के टक्कर से ऑटो लगभग 20 मीटर खाई मे गिर गई जिससे ट्रक एंव ऑटो चालक ट्रक मे सवार एक व्यक्ति समेत तीन घायल हो गए। सभी घायलो को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया है ट्रक चालक आशीष शर्मा पुत्र विशेश्वर शर्मा निवासी खुखदेव नगर, राची झारखंड ने बताया की ब्रेक फेल होने ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई ट्रक अम्बेडकर नगर से ईट लोड़ करके विण्ढमगंज जा रही थी वाहन मे सवार एक व्यक्ति राजू यादव भी घायल हो गया और ऑटो में टक्कर लगने से ऑटो खाई मे जा गिर गई जिससे ऑटो चालक भी घायल हो गया सभी घायलो को स्थानीय लोगो के सहयोग से जिला अस्पताल भेज दिया गया ।




