Sonbhadra News : धूमधाम से निकाली गई निशान यात्रा
सोमवार की सुबह श्री श्याम प्रेमी मंडल के द्वारा निशान यात्रा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी।

sonbhadra
2:22 PM, March 10, 2025
बीजपुर (सोनभद्र) । निकट सीमावर्ती सिंगरौली जिले के बैढ़न में सोमवार की सुबह श्री श्याम प्रेमी मंडल के द्वारा निशान यात्रा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी।यात्रा बैढ़न स्थित तुलसी मार्ग से शुरू होकर करीब चार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर विन्ध्यनगर स्थित त्रिदेव मंदिर में पूजन अर्चन के साथ संपन्न हुयी। निशान यात्रा में उमड़े हजारो श्रद्धालु भक्तो ने यात्रा के दौरान जमकर श्याम बाबा की जय जयकार कर समूचा इलाका भक्तिमय बना दिया वही डीजे डोल नगाड़ो की थाप पर जमकर श्रद्धालु थिरक उठे।यात्रा पर व्यवसायियों ने जमकर फूलो की बारिश के साथ साथ इत्र वर्षा की गयी वही कई जगहों पर निशान यात्रा का जलपान के साथ स्वागत किया गया।निशान यात्रा के समापन्न के बाद त्रिदेव मंदिर में श्रदालुओ द्वारा विशाल भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।इस मौके पर श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल,कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,सचिव अंकुश गर्ग,अमरदीप भारूका,हनुमान प्रसाद मित्तल,राजेन्द्र गोयल,सत्यनारायण बंसल,संजीव अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल,निशा बंसल,रचना,सोनाली अग्रहरि,अनुराग भरतिया,अशोक बंसल,गोपाल अग्रवाल के साथ हजारो की संख्या में मंडल के सदस्य,व्यवसायी,रहवासी उपस्थित रहे।



