Sonbhadra News : स्वतंत्रता दिवस को लेकर तिरंगे से सजा बाजार, देशभक्ति की धूम
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी पूरे देश में जोश से चल रही है। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों को भव्य बनाने के लिए जगह-जगह तैयारी भी शुरू हो गई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर.....

तिरंगा को लेकर सजे बाजार.....
sonbhadra
7:57 AM, August 13, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी पूरे देश में जोश से चल रही है। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों को भव्य बनाने के लिए जगह-जगह तैयारी भी शुरू हो गई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों में देशभक्ति को लेकर उत्साह है। ऐसे में लोग तिरंगा झंडा खरीद कर देश भक्ति के प्रति अपना जज्बा दिखा रहे हैं, उधर रॉबर्ट्सगंज नगर का मुख्य बाजार भी तिरंगे रंग में रंग गया है। बाजार में दुकानदार राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा झंडा, बैंड, क्लिप, टी-शर्ट, टोपी, पट्टी सहित अन्य सामग्री बेचकर रौनक बढ़ा रहे हैं।
तिरंगे से बाजार गुलजार -
सावन माह के समापन के साथ ही दुकानदार अब स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में जुट गए हैं। विद्यालयों व विभिन्न संस्थाओं की ओर से झंडे और झंडे के प्रतीक की बड़ी डिमांड की जा रही है। जन्माष्टमी की तैयारी भी शुरू स्वतंत्रता दिवस के तुरंत बाद जन्माष्टमी का त्योहार है, इसके लिए बाजार में अलग-अलग मूल्य के राधा-कृष्ण की मूर्तियां भी उपलब्ध है, हालांकि महंगाई इस बार भी त्योहार की खरीदारी को प्रभावित कर रही है, लेकिन इसके बावजूद स्कूली बच्चे और युवा उत्साह के साथ राष्ट्रध्वज, टोपी और बैज खरीद रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों सचिन कुमार और विनोद गुप्ता 'महाराजा' का कहना है कि "इस बार तिरंगे की थीम के बच्चों के कपड़ों की खासी डिमांड है। कपड़ों के अलावा बिल्ले, रिबिन, टी-शर्ट, हेयरबैंड, हैंडबैंड, कीरिंग आदि चीजों की भी अच्छी मांग हैं। इन सभी चीजों पर तिरंगा बना हुआ है।"
बाजारों में बजने लगे देशभक्ति गीत -
बाजारों में देशभक्ति गीत बजने लगे हैं। आने-जाने वाले लोग भी उन गीतों के सुर में सुर मिला रहे हैं। हर कोई देशप्रेम के आगोश में डूबा दिख रहा है।




