Sonbhadra News : मान्या शर्मा का राष्ट्रीय योगासन खेल में चयन से हर्ष

राष्ट्रीय योगासन के अंतर्गत खेल का आयोजन केरल में 29 से 31 मार्च तक होगा

news-img

सोनभद्र

9:54 PM, March 26, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)

विंढमगंज (सोनभद्र) ।  डी ए वी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 5 की छात्रा मान्या शर्मा का चयन राष्ट्रीय योगासन खेल में  होने से क्षेत्र में हर्ष है।

रोटरी क्लब त्रिवेंद्रम वेस्ट केरला में यह खेल 29 मार्च से  31 मार्च तक खेला जाएगा ।

डी ए वी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ० अंकुर भाटिया और कोच मनोरंजन जी ने मान्या शर्मा को राष्ट्रीय योगासन खेल में सफलता के लिए बहुत शुभकामनाएं दी। 

राष्ट्रीय योगासन खेलों के लिए पूरे उत्तर प्रदेश स्टेट से बच्चों का चयन किया गया है, जो राष्ट्रीय योगासन खेलों में जाकर के अपना दम खम दिखाएंगे।

 मान्या,महुली में रहकर चिकित्सा के क्षेत्र में अपना एक अलग पहचान बंनाने,व मिलनसार डॉ मदन शर्मा की नतिनी है।मान्या अपने पिता अनिल कुमार शर्मा तथा माता श्वाती शर्मा के साथ रावर्ट्सगंज में निवास करती है।

इसके चयन की खबर लगते ही प्रबुद्ध वर्गों ने मान्या को शुभकामनाएं दी।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.
Sonbhadra News : मान्या शर्मा का राष्ट्रीय योगासन खेल में चयन से हर्ष - Janpad News Live