Sonbhadra News : मान्या शर्मा ने राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान
चयनित प्रतिभागी दुबई में आयोजित होने वाले एशियन योगासन खेल प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

सोनभद्र
2:45 PM, April 4, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। राष्ट्रीय योगासन खेल के लिए चयनित मान्या शर्मा ने कांस्य पदक जीत कर जिले का मान बढ़ाया है।
राष्ट्रीय योगासन खेलों की इस प्रतियोगिता का आयोजन 29 मार्च से लेकर-31 मार्च तक केरल के त्रिवेन्दम मे सम्पन्न हुई। पाँचवी राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मिजोरम के राज्यपाल कुमानम राजशेखरम,नूरुल इस्लाम यूनिवर्सिटी केरला, अध्यक्ष केरल योगासन खेल संघ यमुना मैथ्यू सिनिजा गनेश एशियन योगासन खेल संघ के महासचिव रमेश लोहान ,राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ के महासचिव डॉ डी के शर्मा ने किया।
उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के संयुक्त सचिव विनय कुमार श्रीवास्तव, टीम मैनेजर डॉ दुर्गेश कुमार, टेक्निकल सचिव राखी सरकार, नेशनल योगासन जज दीक्षा गुप्ता, कोच पंकज तिवारी, कोच नीतू शुक्ला की अगुवाई में चयनित प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें फतेहपुर की नीतू सिंह (रजत पदक), रिचा गुप्ता (रजत पदक, कांस्य पदक), अनामिका (कांस्य पदक), सोनभद्र की मान्या शर्मा (कांस्य पदक), मिर्जापुर के चन्दन कुमार (रजत पदक, दो कांस्य पदक), बलिया की संगम वर्मा (कांस्य पदक), जागृति प्रजापति (कांस्य पदक) कानपुर के आकृत बाजपेई (कांस्य पदक), गौतम बुद्ध नगर तारिणी गुप्ता(रजत, कांस्य पदक), अलंकृता (रजत पदक, कांस्य पदक) अहाना (रजत पदक), अक्षिता (रजत पदक), नित्या (रजत पदक), सान्वी (रजत पदक, कांस्य पदक), मान्या खन्ना (रजत पदक, कांस्य पदक) अमायरा (कांस्य पदक), अल्पना (कांस्य पदक), सिया (कांस्य पदक) प्राप्त किया।
मान्या डीएवी पब्लिक स्कूल रावर्ट्सगंज की छात्रा है।मान्या के कांस्य पदक पाने की सूचना जैसे ही मिली,उसके शुभचिन्तकों के बधाई संदेश का तांता लग गया।
महुली में सेवा दे रहे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ मदन शर्मा की नतिनी मान्या की इस शानदार सफलता पर प्रबुद्ध जनों ने बधाई दी। स्काउट लीडर ट्रेनर सत्यनारायण कन्नौजिया, अवधनारायण यादव,शम्भूनाथ गुप्ता, कंचन प्रसाद गुप्ता, द्वारिका प्रसाद गुप्ता इत्यादि ने मान्या को इस सफलता की सुभकामनाएँ दी।




