Sonbhadra news : स्व चतुर्वेदी के श्रध्दांजली सभा में तेलंगाना के राज्यपाल समेत पहुंचे तमाम दिग्गज नेता
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन के बाद शनिवार को तेरहवीं/ श्रध्दांजली देने पहुंचे ।

sonbhadra
7:46 PM, August 8, 2026
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
--- चतुर्वेदी जी निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति - शिवप्रताप शुक्ला
कोन (सोनभद्र)। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन के बाद शनिवार को तेरहवीं/ श्रध्दांजली देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला समेत प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, संजीव गौड़ पूर्व मंत्री रमापति राम त्रिपाठी समेत भाजपा के तमाम दिग्गज नेता स्व चतुर्वेदी के पैतृक आवास चाचीकला पहुंच कर सभी ने नम आंखों से श्रध्दांजली दिया, व परिजनों को ढांढस बंधाया, श्रध्दांजली सभा में भाजपा समेत सभी दलों के नेता पहुंच कर श्रद्धांजलि दिए सभी ने एक स्वर से कहा कि क्षेत्र के लिए विकास पुरुष के रूप में माने जाते रहे स्व चतुर्वेदी हम सभी के मार्गदर्शन के रूप में रहे और आगे भी इनके पदचिन्ह पर चलने का प्रयास करेंगे श्रध्दांजली सभा का आयोजन में शुरू से ही सदर विधायक भूपेश चौबे ने सफल बनाया श्रध्दांजली सभा में मुख्य रूप से, तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला, प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, मंत्री संजीव गौड़, एम एल सी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनित सिंह, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, अपना दल के आनन्द पटेल दयालु,पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार केशरी, धर्मवीर तिवारी, रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा,ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा , पूर्व विधायक हरीराम चेरो,रामदुलार गोंड,समेत सैकड़ों नेता व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। चाचीकला में स्व चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से ही दिग्गज नेताओं, कार्यकर्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं का आने का सिलसिला जारी रहा।




