Sonbhadra news : दुद्धी में हर्षोल्लास के साथ मनी बाबा गणिनाथ जी की 31वीं जयन्ती
नवनिर्मित मंदिर में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविन्द जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

sonbhadra
7:06 PM, August 23, 2025
रमेश कुमार यादव (संवाददाता)
दुद्धी, सोनभद्र । अखिल भारतीय मद्धेशिया/कान्दू वैश्य सभा के बैनर तले शनिवार को नगर स्थित नवनिर्मित मंदिर में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविन्द जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री भाजपा बीएन गुप्ता ने बेहतरीन आयोजन के लिये आयोजक मंडल का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिये सामाजिक उत्थान के लिये बहुत कुछ किया जा सकता है। उन्होंने समाज के संभ्रान्तजनों से समाज को एकजुट रखने की अपील की।उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना सामाजिक उत्थान की कल्पना निराधार है।
विशिष्ट अतिथि गोपाल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि संगठन में शक्ति है, हमें संगठित होने की जरूरत है। आज कम संख्या वाले अपनी संगठन की शक्ति से राजनीति से लेकर हर क्षेत्र में आगे हैं। समाज को एकता के सूत्र में बांधने एवं जरूरतमंद स्वजातीयजनों की मदद करने का आह्वान किया और अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार जताया।समारोह अध्यक्ष चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि हमें समाज से नशाखोरी एवं कुरीतियों को दूर करना होगा। तभी समाज विकास की मूलधारा से जुड़ेगा।
विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि कमल कुमार कानू ने कहा कि शिक्षित हुए बिना हम आगे नही बढ़ सकते। हर स्वजातीय भाई बहनों को एक रोटी कम खानी पड़ी तो भी अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए अवश्य पढ़ाएं। अनिल कुमार समेत अन्य वक्ताओं ने भी सामाजिक उत्थान के लिये अपने अपने विचार व्यक्त किया।
इसके पूर्व प्रातः करीब 8 बजे से गणिनाथ गोविंद जी की सविधि पूजा अर्चना डाल्टेनगंज से पधारे आचार्य महेंद्र प्रसाद के सानिध्य में की गई। करीब तीन घंटे तक चले पूजन अर्चन कार्यक्रम में समाज के सैकड़ो लोगों ने प्रतिभाग किया। संचालन अविनाश गुप्ता ने किया।
इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष विशुनचंद व शम्भूनाथ गुप्ता,महामंत्री धीरू कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष जगत नारायण, उमेश चंद,अशोक कुमार, आनंद कुमार व प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट,संतोष कुमार गुप्ता,नीरज कुमार गुप्ता,विजय कुमार गुप्ता, अजीत कुमार, सन्नी कुमार एवं आयोजन समिति के सदस्य समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।




