Sonbhadra News : मनबढो़ ने राड चाकू से भाजपा नेता सहित तीन को मारकर किया घायल
रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी बाजार में देर रात पाच- छः की संख्या में आए मनबढ़ युवकों ने भाजपा नेता सहित तीन को मारकर घायल कर दिया

sonbhadra
7:01 PM, August 18, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी बाजार में देर रात पाच- छः की संख्या में आए मनबढ़ युवकों ने भाजपा नेता सहित तीन को मारकर घायल कर दिया, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी में कर पुलिस को तहरीर दिया गया।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी बाजार में शनिवार कि देर रात करीब 9 बजे वैनी निवासी धीरेन्द्र पटेल पुत्र प्रभु नारायण जो भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्य समिति सदस्य है। अनुपम पटेल पुत्र मोहन सिंह, रमेश पुत्र पप्पू पटेल अपने पड़ोसी के झगड़ेदार को समझाने गये थे इसी बिच यह लोग वापस घर जा रहे थे कि चार से पांच लोग बाईक से आये जो हाथों में राड, डंडे, चाकू से लैस थे तुरंत तीनों लोगों पर हमला कर दिया 112 नम्बर पुलिस मौके पर मौजूद थी लेकिन पुरी तरह बेबस दिखी सभी मनबढो़ के वार से किसी का सिर फट गया किसी के हाथों में चाकू के वार से हांथ कट गया बाजार में हुई ऐसी घटना से हड़कंप मच गया। सभी आरोपी चाकु डंडा हथियार आदि लहराते हुए भाग गए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया और फैक्चर अंदरूनी चोटों को देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया। रायपुर पुलिस ने बताया कि पिड़ीत के तहरीर पर विभिन्न धाराओं में आरोपी हिमांशु सिंह पुत्र बसंत सिंह, प्रियांशु सिंह पुत्र बसंत सिंह, हिमांशु सिंह पुत्र स्व वकिल सिंह सभी निवासी पवनी रायपुर थाना क्षेत्र व तीन से चार लोग अज्ञात के उपर मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों के परिजन एवं बाजार वासियों ने बताया कि इन लोगों ने कई बार ऐसी घटना को अंजाम दिया है इन लोगों कि गिरफ्तारी जल्द से जल्द किया जाय नहीं तो बाजार में चक्का जाम किया जाएगा।




